Chandrayaan 3 Tracker: कहां तक पहुंचा चंद्रयान? कितने दिन में पहुंचेगा चांद तक? लाइव ट्रैकर में खुद देखिए

चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक पृथ्वी के ऑर्बिट से निकलकर चांद की तरफ बढ़ रहा है.

5 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद के प्रभाव वाले क्षेत्र में दाखिल होगा.

इसरो ने अपडेट दिया है कि चंद्रयान 3 अच्छी स्थिति में है.

इसरो ने आम जनता के लिए एक लाइव ट्रैकर लॉन्च किया है.

इस ट्रैकर के जरिए आप देख सकते हैं कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में इस समय कहां है और चंद्रमा पर पहुंचने में कितने दिन बचे हैं.

चंद्रयान-3 इस समय करीब 37,200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चांद की ओर बढ़ रहा है.

दो दिन बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा के ऑर्बिट में आएगा.

यह 5 अगस्त 2023 की शाम करीब 6 बजकर 59 मिनट पर चांद के ऑर्बिट में आएगा.

इस समय चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह से करीब 40 हजार किलोमीटर दूर रहेगा.

5 से लेकर 23 अगस्त तक चंद्रयान-3 की स्पीड लगातार कम की जाएगी.