Chandrayaan 3: प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद लैंडर कैसे चंद्रमा पर करेगा लैंड?

इसरो द्वारा लॉन्‍च किया गया Chandrayaan 3 आज चांद की कक्षा में दाखिल हो रहा है

चांद की कक्षा में प्रवेश करने के बाद Chandrayaan 3 कई दिनों तक हजारों किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ता रहेगा

अंत में प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद लैंडर कुछ इस तरह से 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा

बता दें कि Chandrayaan 3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं

चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे और 14 दिन तक वहां प्रयोग करेंगे

प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स का अध्ययन करेगा

इस मिशन के जरिए ISRO पता लगाएगा कि चांद की सतह पर भूकंप कैसे आते हैं

इस मिशन के जरिए चंद्रमा की मिट्टी का अध्ययन भी किया जाएगा