आज दूसरी बार अपनी कक्षा घटाएगा चंद्रयान-3

बुधवार को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच चंद्रयान-3 की दूसरी बार ऑर्बिट घटाएगा

6 अगस्त को रात करीब 11 बजे पहली बार चंद्रयान की ऑर्बिट घटाई गई थी

यान अभी चंद्रमा की 170 Km x 4313 Km की ऑर्बिट में है

ऐसी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है जिसमें उसकी चांद से सबसे कम दूरी 170 Km और सबसे ज्यादा दूरी 4313 Km है

22 दिन के सफर के बाद चंद्रयान ने 5 अगस्त को शाम करीब 7:15 बजे चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था

यान चंद्रमा की ग्रैविटी में कैप्चर हो सके, इसके लिए उसकी स्पीड कम की गई थी

चंद्रयान ने जब चंद्रमा की 164 Km x 18,074 Km की ऑर्बिट में प्रवेश किया था तो उसके ऑनबोर्ड कैमरों ने चांद की तस्वीरें कैप्चर की थी

इसरो ने अपनी वेबसाइट पर इसका एक वीडियो बनाकर शेयर किया था इन तस्वीरों में चंद्रमा के क्रेटर्स साफ-साफ दिख रहे हैं