Chandrayaan-3: चांद की तीसरे Orbit में पहुंचा चंद्रयान-3, अब केवल इतना दूर

ISRO ने Chandrayaan-3 को चंद्रमा के तीसरे ऑर्बिट में पहुंचा दिया है.

अब Chandrayaan-3 174 km x 1437 km वाली कक्षा में घूम रहा है.

इसरो ने बुधवार को अपडेट दिया है कि चंद्रयान-3 ने ऑर्बिट बदल लिया है.

इसके पहले, 5 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद की कक्षा में दाखिल हुआ था.

यहां से चंद्रयान-3 ने पहली बार कुछ तस्वीरें भेजी थीं.

इन तस्वीरों में चांद पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं.

14 अगस्त को अब चंद्रयान-3 की ऑर्बिट बदली जाएगी.

वहीं 16 अगस्त को पांचवी बार चंद्रयान की ऑर्बिट बदली जाएगी.

17 अगस्त को Chandrayaan-3 प्रोपेल्शन और लैंडर मॉड्यूल अलग हो जाएंगे.

इसरो का यह यान 23 अगस्त को चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचेगा.