Chandrayaan-3 चांद की 100 KM के ऑर्बिट में लेगा एंट्री 

भारत का चंद्रयान-3 चांद की ड्योढ़ी तक पहुंच गया है, यान की कक्षा सोमवार को एक बार फिर घटाई गई

इसके साथ ही चंद्रमा की सतह से यान की अधिकतम दूरी अब सिर्फ 177 किलोमीटर है

पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के बाद चंद्रयान-3 की कक्षा तीसरी बार बदली गई है

कक्षा घटाने की अगली प्रक्रिया 16 अगस्त को सुबह 8:30 बजे के आसपास पूरी करने की योजना है

16 अगस्त को 100 किलोमीटर की कक्षा तक पहुंचाने के लिए एक बार फिर कक्षा घटाई जाएगी

23 अगस्त को यान के लैंडर-रोवर की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी

चंद्रमा की सतह पर लैंडर उतारने वाला चौथा देश होगा भारत

अब तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं