Chandrayaan-3: चांद पर क्या करेंगे Lander Vikram और Rover Pragyan?

Chandrayaan-3 चांद पर लैंडिंग के अपने मिशन के बेहद करीब है.

इस बीच प्रोप्लशन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर (Vikram Lander) के अलग होने की प्रकिया पूरी हो गई है.

Chandrayaan-3 के मिशन में लैंडर विक्रम ही चांद की सतह पर जाएगा.

Lander Vikram चांद पर लैंडिंग के लिए सही जगह का चयन करता है.

23 अगस्त को चांद की सतह पर इसकी लैंडिंग होगी.

वहीं लैंडर विक्रम के चांद की सतह पर लैंडिंग के बाद रोवर प्रज्ञान का काम शुरू होगा.

चांद से डेटा कलेक्ट करने का काम रोवर प्रज्ञान (Rover Pragyan) करेगा.

साथ ही यह चांद की जमीन पर भारत की मौजूदगी के निशान हमेशा के लिए छोड़ देगा.

रोवर का पहिया इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह आगे बढ़ेगा तो चांद की जमीन पर भारत का राष्ट्रीय चिन्ह छपेगा.