Chandrayaan-3: जब Lander Vikram ने प्रोपल्शन मॉड्यूल को कहा 'Thanks'

मिशन मून के तहत चंद्रयान-3 अपनी यात्रा के महत्वूर्ण पड़ाव पर पहुंच चुका है.

Lander गुरुवार को प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो गया और अब यह 100 किलोमीटर की आगे की यात्रा खुद से तय करेगा.

इसरो के मुताबिक 23 अगस्त को शाम 5.47 बजे विक्रम लैंडर चंद्रमा के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.

यहां से लैंडर की गति को धीरे किया जाएगा ताकि सॉफ्ट लैंडिंग की जा सके.

अब तक की दूरी प्रोपल्शन मॉड्यूल ने तय कराई है लेकिन, अब लैंडर को खुद से आगे की दूरी तय करनी है.

लैंडर अब 30 किमी X 100 किमी की अंडागार ऑर्बिट के चक्कर लगाने के लिए अपनी ऊंचाई कम करेगा.

इसके गति को धीमा करने के लिए इसके इंजनों को रेट्रोफायरिंग यानी उल्टी दिशा में घुमाया जाएगा.

वहीं सेपरेशन के बाद लैंडर मॉड्यूल ने प्रोपल्शन मॉड्यूल को थैक्स कहा.

लैंडर ने कहा, “Thanks for the ride mate”.

ISRO का कहना है कि मॉड्यूल से अलग होने के बाद शुक्रवार शाम 4 बजे लैंडर को डीबूस्टिंग के जरिए इसे निचली कक्षा में लाया जाएगा.

Lander Vikram