Chandrayaan3: Vikram Lander के LPDC कैमरे ने बनाया चांद का Video

Chandrayaan-3 का लैंडर विक्रम प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो गया है.

इस बीच इसरो ने एक वीडियो शेयर किया है जो चांद की सतह का है.

यह वीडियो Vikram Lander के LPDC कैमरे ने बनाया है. (Video- ISRO)

इस कैमरे का पूरा नाम लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा है.

विक्रम लैंडर के निचले हिस्से में LPDC लगा है ताकि विक्रम अपने लिए लैंडिंग की सही और सपाट जगह खोज सके.

इसकी मदद से यह देखा जा सकता है कि विक्रम लैंडर किसी ऊबड़-खाबड़ जगह पर लैंड तो नहीं कर रहा है.

इसका काम है लैंडर की लैंडिंग के लिए सही जगह की तलाश करना.

Lander 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करते ही इतिहास रच देगा.

विक्रम लैंडर जिस समय चांद की सतह पर उतरेगा, उस वक्त उसकी गति 2 मीटर प्रति सेकेंड के करीब होगी.