Chandrayaan-3: चांद पर अशोक स्तंभ बनाएगा चंद्रयान-3, रचेगा इतिहास

लैंडिंग के दौरान चंद्रयान दो रिकॉर्ड बनाएगा पहला, अगर सॉफ्ट लैंडिंग सफल रही तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत यह कारनामा करने वाला चौथा देश बन जाएगा

दूसरा रिकॉर्ड तब बनेगा जब चंद्रयान-3 चांद पर राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ बनाएगा जानिए ऐसा कैसे होगा

इसरो का चंद्रयान-3 रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रहा है. यह चांद के करीब पहुंच गया है

चंद्रयान के पहले और और दूसरे मिशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रहे एम अन्नादुरई का कहना है कि 23 अगस्त की शाम को होने वाली सॉफ्ट लैंडिंग खास होगी

इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 के लैंडर को करीब 30 मीटर की ऊंचाई से चांद पर उतरने में 15 से 20 मिनट का वक्त लगेगा

इसरो इसे कमांड देगा और यह अपने पहियों के जरिए ही चांद की जमीन पर भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ को बनाएगा

सॉफ्ट लैंडिंग उस प्रक्रिया को कहते हैं जब कोई अंतरिक्षयान किसी ग्रह पर ऐसे उतारा जाता है कि उसे किसी तरह का नुकसान न हो

चंद्रयान-2 के गड़बड़ी होने के कारण वो मिशन असफल साबित हुआ था, लेकिन पिछले अभियान से सबक लेते हुए वैज्ञानिकों ने इस बार तैयारी में बदलाव किया है