Chandrayaan-3: Vikram Lander की लैंडिंग में क्या है सबसे बड़ी चुनौती, ISRO चीफ ने बताया

Chandrayaan-3 चांद की सतह पर लैंडिंग से चंद कदम दूर है.

Chandrayaan-3 चांद की सतह पर 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे लैंड करते ही इतिहास रच देगा.

हालांकि, साउथ पोल पर लैंडिंग बड़ी चुनौती है लेकिन इसरो को उम्मीद है कि चंद्रयान-3 इस पड़ाव को सफलतापूर्वक पार कर लेगा.

ISRO चीफ ने कहा कि लैंडिंग प्रक्रिया के दौरान वेग 1.68 किमी प्रति सेकंड है लेकिन यह चांद की सतह के क्षैतिज है.

यहां Chandrayaan-3 लगभग 90 डिग्री झुका हुआ है, इसे लंबवत होना है.

चंद्रयान-3 का लैंडर सफलतापूर्वक लैंडिंग की तरफ बढ़ रहा है.

इसरो द्वारा डीबूस्टिंग के जरिए इसकी स्पीड को कम किया जा रहा है.  

चंद्रयान-3 पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में दाखिल हुआ था.

इसके बाद 5 बार उसकी कक्षा बदली गई है और अब लैंडिंग की प्रकिया आगे बढ़ रही है.