Chandrayaan-3 ने भेजी चांद की नई तस्वीरें, ISRO ने किया शेयर

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर आखिरी डीबूस्टिंग के बाद ऐसे ऑर्बिट में पहुंच गया है, जहां से चांद अधिकतम लगभग 134 किलोमीटर दूर है

इस बीच ISRO ने आज ट्विटर पर चंद्रयान-3 के लैंडर के LHDAC कैमरा से ली गई चांद की कुछ तस्वीरें शेयर की है

LHDAC चांद पर मौजूद गहरी खाइयों का पता लगाता है, जिससे लैंडर चांद के सतह पर लैंड करने योग्य एक सुरक्षित जगह ढूंढ सकता है

खास कैमरे के बारे में बताते हुए इसरो ने कहा, 'ये कैमरा नीचे उतरने के दौरान सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र का पता लगाने में सहायता करता है

ये तस्वीरें चांद की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर उस जगह की हैं, जहां पर चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की लैंडिंग होने वाली है