चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने किया Chandrayaan-3 के लैंडर का वेलकम, कहा- 'Welcome Buddy'

Chandrayaan-3 का लैंडर चांद के चक्कर लगा रहा है और यह 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.

वहीं चांद की ओर बढ़ रहे चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का Chandrayaan-2 के ऑर्बिटर से संपर्क हो गया है.

Chandrayaan-2 के ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 के लैंडर का वेलकम किया है और कहा है - Welcome Buddy

इसरो ने इसको लेकर अपडेट दिया है. साथ ही कहा है कि दोनों के बीच संपर्क स्थापित हो गया है.

दरअसल, चंद्रयान-2 का लैंडर साल 2019 में चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करते वक्त क्रैश हो गया था.

लेकिन ऑर्बिटर 2019 से ही चांद की परिक्रमा कर रहा है और इसने चंद्रयान-3 मिशन में काफी मदद की है.

Chandrayaan-2 का ऑर्बिटर चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल के साथ कम्यूनिकेशन कर रहा है.

इस ऑर्बिटर ने पहले ही चंद्रयान-3 लैंडर के लिए सुरक्षित लैंडिंग के लिए जगह की पहचान करने में अहम भूमिका निभाई है.

इसके पहले, इसरो ने आज कुछ तस्वीरें जारी की थीं जो लैंडर के कैमरे से ली गई थीं.

चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने किया Chandrayaan-3 के लैंडर का वेलकम, कहा- 'Welcome Buddy'