चंद्रयान-3 के लैंडर पर लगी 'सोने की परत' क्या है? उसका काम क्या है?

चांद पर 140 करोड़ लोगों की उम्मीदों ने लैंड कर दिया है

शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 का लैंडर चांद की सतह पर उतर गया

चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद के दक्षिणी हिस्से पर सॉफ्ट लैंडिंग की

इसके साथ ही चांद के इस हिस्से पर लैंडर उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है

चंद्रयान-2 की गलतियों से सीखते हुए चंद्रयान-3 में कई अहम बदलाव भी किए गए थे

इसी का नतीजा है कि इस बार चंद्रयान-3 कामयाब हो गया

लेकिन इन सबके बीच क्या आपने इस बात पर ध्यान दिया कि चंद्रयान-3 के लैंडर में सुनहरी परत क्यों चढ़ी हुई है?

दरअसल, चंद्रयान-3 के लैंडर या फिर किसी और दूसरी सैटेलाइट पर जो सुनहरे रंग की परत दिखाई देती है

उसे 'मल्टी-लेयर इंसुलेटर' या एमएलआई कहा जाता है. उपकरण गर्मी की वजह से खराब न हों, ऐसे ये परतें उन्हें गर्मी से बचाती हैं