एमएस धोनी ने इस तरह सेलिब्रेट की चंद्रयान-3 की लैंडिंग, खूब वायरल हो रहा वीडियो

भारत चंद्रयान -3 के साथ चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया

इस पल को हर भारतीय ने सेलिब्रेट किया

वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस पल का जश्न मनाया

धोनी का जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है

वीडियो में धोनी को खास पल को सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है

वायरल वीडियो में धोनी ब्लू टैंक टॉप और जिम शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं

वे बड़े ही शांत अंदाज़ से चंद्रयान-3 की लैंडिंग का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं

वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी अपनी थाई से ताली बजा रहे हैं

साक्षी ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी बेटी जीवा चंद्रयान-3 की लैंडिंग को सेलिब्रेट करते हिए दिख रही थीं