Chandrayaan-3: चांद पर लैंडिंग के वक्त कैसा था नजारा, ISRO ने जारी किया VIDEO

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है.

इसरो के अपडेट के मुताबिक लैंडर और रोवर दोनों की अपना काम बखूबी कर रहे हैं.

सारी ऑपरेशनल एक्टिविटी ठीक तरह से चल रही है.

इस बीच, इसरो ने एक वीडियो जारी किया है.

ये वीडियो लैंडिंग से ठीक पहले का है जो लैंडर के कैमरे ने ली है. इसमें चंद्रमा की सतह को दिखाया गया है.

चांद की सतह पर लैंड करने के बाद रोवर बाहर निकल आया है.

अब 14 दिनों तक रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर घूमेगा और यहां से कई तरह महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाएगा.

रोवर सारा डेटा पृथ्वी पर भारतीय स्पेस एजेंसी को भेजेगा.

इस डेटा का अध्ययन किया जाएगा और चांद के बारे में जानकारी एकत्र की जाएगी.