Chandrayaan-3: रोवर प्रज्ञान ने खोजा हाइड्रोजन तो चांद पर बसेगी बस्ती!

Chandrayaan-3 का लैंडर चांद की सतह पर 23 अगस्त को उतरा था.

इस तरह उसे चांद पर उतरे हुए आज एक हफ्ता हो गया.

चांद पर लैंडर और विक्रम ने कई चीजों के बारे में पता लगाया है.

प्रज्ञान रोवर ने चांद के साउथ पोल पर ऑक्सीजन की मौजूदगी के बारे में पता लगाया है.

यह काम उसमें लगे LIBS पेलोड यानी ने किया है.

रोवर प्रज्ञान ने ऑक्सीजन के अलावा जिन तत्वों की खोज की है, उनमें एल्युमिनियम, सल्फर, आयरन, क्रोमिशियम और टाइटेनियम हैं.

इसके अलावा रोवर ने मैगनीज और सिलिकॉन के बारे में भी पता लगाया है.

अब चंद्रयान-3 का रोवर हाइड्रोजन की तलाश कर रहा है.

अगर इसमें सफलता मिलती है तो हाइड्रोजन और ऑक्सीजन मिलकर पानी बना सकते हैं.

ऐसे में चांद पर जीवन स्थापित करने की दिशा में यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी.