चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग का आज (31 अगस्त) आठवां दिन है

इसरो ने चांद पर घूमते रोवर 'प्रज्ञान' का एक नया वीडियो जारी किया है

वीडियो में 'प्रज्ञान' चांद पर किसी बच्चे की तरह इधर-उधर घूमता नजर आ रहा है

चांद की सतह पर 'प्रज्ञान' अच्छे से रोटेशन भी कर रहा है, जिसकी फोटो लैंडर विक्रम के इमेजर कैमरे ने ली है

इसरो ने ट्वीट में लिखा- 'प्रज्ञान' चंदा मामा पर अठखेलियां कर रहा है. और, लैंडर विक्रम उसे ऐसे देख रहा है, जैसे मां बच्चे को खेलते हुए प्यार से देखती है

2 दिन पहले ही 'प्रज्ञान' ने चांद पर सल्फर समेत कई खनिज तत्वों के होने की पुष्टि की थी

इसरो ने बताया कि इस बार 'प्रज्ञान' पर लगे अल्फा प्रैक्टिस एक्सरे स्पेक्ट्रोस्कोप (APXS) ने सल्फर होने के कन्फर्म किया

इसरो ने ये भी कहा कि अब हम इस बात खोज कर रहे हैं कि चांद पर सल्फर कहां से आया

ISRO के मुताबिक, चंद्रमा की सरफेस पर मैगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन भी मौजूद हैं, जबकि हाइड्रोजन की खोज जारी है

'प्रज्ञान' रोवर पर लगे लिब्स (LIBS- लेजर इन्ड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप) पेलोड ने ये खोज की

इससे पहले 28 अगस्त को ही चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगे चास्टे (ChaSTE) पेलोड ने चंद्रमा के तापमान से जुड़ा पहला ऑब्जर्वेशन भेजा था

ChaSTE के मुताबिक, चंद्रमा की सतह और अलग-अलग गहराई पर तापमान में काफी अंतर है.