फ्लाइट में चंद्रयान-3 के नायक एस सोमनाथ का जोरदार स्वागत, देखें वीडियो

इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ का हाल ही में ‘IndiGo' के विमान में गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

सोमनाथ के नेतृत्व में भारत ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक उतारकर इतिहास रच दिया था.

पूजा शाह नामक एयरहोस्टेस ने एक विडियो शेयर किया जिसमें सोमनाथ का स्वागत किया गया.  

एयरहोस्टेस ने कहा, “ हमारी उड़ान में राष्ट्रीय नायक इसरो के अध्यक्ष  एस. सोमनाथ का होना खुशी की बात है.

आज हमारी फ्लाइट में इसरो के चीफ एस सोमनाथ यात्रा कर रहे है, हम उनकी मौजूदगी से बेहद खुश हैं.

मिस्टर एस सोमनाथ आपका हमारी फ्लाइट में होना हमेंगौरवान्वित कर रहा है, बहुत बहुत धन्यवाद. सोमनाथ और उनकी टीम के लिए तालियां हो जाएं.

हालांकि, इसरो प्रमुख जिस विमान से यात्रा कर रहे थे, उसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है.

इंडिगो एयरलाइंस की एयरहोस्टेस ने यात्रियों को इसरो चीफ के होने की सूचना दी तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा विमान गूंज उठा.

23 अगस्त को इसरो के वैज्ञानिकों ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सेफ लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया था.