SLEEPING MODE में गया भारत का ‘प्रज्ञान रोवर’, ISRO बोला- उसने अपना मिशन पूरा किया, चंद्र राजदूत की तरह हमेशा मौजूद रहेगा

भारत का चंद्रयान 3 मिशन पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन चुका है

इतिहास रचते हुए सबसे पहले चांद के दक्षिणी ध्रुव पर तो लैंडिंग की ही गई

इसके अलावा प्रज्ञान रोवर ने कई अहम जानकारी जुटाने का भी काम किया

लेकिन अब प्रज्ञान सो गया है, उसने अपना मिशन पूरा कर लिया है

उसे जो जानकारी देनी थी, वो धरती तक पहुंच चुकी है. ये बात इसरो ने खुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए शेयर की है

इसरो ने बताया है कि प्रज्ञान रोवर को एक सुरक्षित जगह पर पार्क कर दिया गया है

वो अब स्लीपिंग मोड में चला गया है. इसके अलावा एपीएक्सएस फ्लोड्स को भी बंद कर दिया गया है

प्रज्ञान को स्लीपिंग मोड में डाला गया है, लेकिन उसकी बैटरी पूरी तरह चार्ज है

प्रज्ञान अभी भी चांद की सतह पर अपना काम जारी रखने वाला है. उसे एक दूसरे असाइनमेंट में लगाया जाएगा