जन्माष्टमी की रात भगवान विष्णु के श्रीकृष्ण अवतार का जन्म हुआ था

इस तिथि को रात में कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है

जन्माष्टमी की रात दक्षिणावर्ती शंख से भगवान कृष्ण का अभिषेक करना चाहिए

रात में कृष्ण चालीसा या विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा

जन्माष्टमी की रात श्रीकृष्ण को माखन मिश्री का भोग अवश्य लगाएं

वहीं भगवान कृष्ण को पान के पत्ते पर रोली से श्रीयंत्र लिखकर अर्पित करने के बाद इसे अलमारी या तिजोरी में रख दें

जन्माष्टमी की रात कान्हा को नए पीले रंग के वस्त्र पहनाएं और इसी रंग के फूल अर्पित करें

जन्माष्टमी की रात में भगवान कृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करें

रात को ही 'क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरि:परमात्मने प्रणत:क्लेशनाशाय गोविंदय नमो नम:' मंत्र का 108 बार जप करें

भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आमदनी के नए जरिए बनने शुरु हो जाएंगे