Google Maps पर बदला देश का नाम! सर्च में तिरंगे के साथ दिखेगा ‘भारत‘

हाल ही में देश का नाम इंडिया से 'भारत' करने को लेकर चर्चा छिड़ी थी

आधिकारिक तौर पर देश का नाम India से भारत तो नहीं किया गया है, मगर गूगल मैप में जरूर इसका नाम बदला हुआ दिख रहा है

गूगल मैप के सर्च बॉक्स में भारत टाइप करने पर 'दक्षिण एशिया में एक देश' लिखकर आएगा

वहीं साथ तिरंगा झंडा भी नजर आएगा

आपने अपने डिवाईस पर गूगल मैप की भाषा हिंदी की हुई है या फिर अंग्रेजी इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है

हिंदी में लिखें या अंग्रेजी में, आपको गूगल परिणाम के तौर पर भारत-इंडिया ही दिखाएगा

बता दें कि गूगल मैप ने इंडिया और भारत दोनों को ही 'दक्षिण एशिया में एक देश' के तौर पर मान्यता दी हुई है

अंग्रेजी या हिंदी में गूगल मैप पर भारत या इंडिया लिखकर भारत का आधिकारिक नक्शा गूगल मैप पर देख सकते हैं

गूगल मैप्स ही नहीं, बल्कि इस कंपनी के अन्य प्लेटफॉर्म भी पर भी भारत और इंडिया लिखने पर भी आपको रिजल्ट यही मिलेगा