चांद पर Chandrayaan 3 का धमाल, उतरते ही इलाके को कर दिया था 'धुआं-धुआं'; ISRO का लेटेस्ट अपडेट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया है कि

जब चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' की तो बहुत अधिक धूल उड़ी

जिससे अंतरिक्ष यान के चारों ओर एक चमकदार पैच का निर्माण हुआ, जिसे 'इजेक्टा हेलो' कहा जाता है

यानी कि इसे ऐसे समझिए कि जब विक्रम लैंडर लैंड हुआ तो आसपास का इलाका धुआं-धुआं हो गया. चारों ओर धूल सी छा गई

नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर के वैज्ञानिकों ने शोधपत्र में कहा, ''डिसेंट स्टेज थ्रस्टर्स की प्रक्रिया और इसके बाद लैंडिंग के दौरान, चंद्रमा की सतह से धूल उड़ी

उन्होंने अनुमान लगाया कि लैंडिंग की घटना ने 108.4 वर्ग मीटर क्षेत्र में 2.09 टन चंद्र एपिरेगोलिथ यानी धूल उड़ी थी

वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्रमा पर रॉकेट की वजह से सतह के कटाव का अध्ययन करना महत्वपूर्ण है

क्योंकि धूल वाली सामग्री संभावित रूप से लैंडर, रोवर के उपकरणों को खतरे में डाल सकती है

विक्रम लैंडर के चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के दौरान, इजेक्टा विस्थापन को लैंडर के लैंडिंग इमेज कैमरा (एलआईसी) से देखा जा सकता है