ODI World Cup में आखिरी गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, जानें

वर्ल्ड कप 2023 की आखिरी गेंद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने खेली. 

सिराज की गेंद पर दो रन बटोरकर ऑस्ट्रेलिया को छठी बार जीत दिला दी.

2019 वर्ल्ड कप की आखिरी गेंद न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने खेली.

इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर की गेंद पर गप्टिल आउट हो गए थे.

2015 वर्ल्ड कप की आखिरी गेंद स्टीव स्मिथ ने खेली थी. उन्होंने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई थी.

वर्ल्ड कप 2011 का आखिरी गेंद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खेला था, उन्होंने छक्का लगाया था.

वर्ल्ड कप 2007 की आखिरी गेंद चमिंडा वास ने खेली थी.

वर्ल्ड कप 2003 की आखिरी गेंद जहीर खान ने खेली थी. ग्लेन मैक्ग्रा की गेंद पर वह आउट हो गये थे.