India vs China: मुंबई ने बीजिंग को पछाड़ दिया रे! जानिए- पहली बार कैसे बनी एशिया की बिलेनियर कैपिटल

India और China दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाले देश हैं, क्षेत्रफल के लिहाज से तो दोनों एशिया में भी सबसे बड़े हैं

India और China के बीच कई मामलों में प्रतिस्पर्धा है...खासकर मिलिट्री और इकोनॉमी की दृष्टि से

बड़ी खबर ये है कि भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पहली बार एशिया की बिलेनियर कैपिटल बन गई है

अरबपतियों के मामले में मुंबई ने चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़ दिया है

मुंबई में एक साल में 26 अरबपति बढ़े, इससे यह बीजिंग को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में तीसरे नंबर पर आ गई है

मुंबई ने पहली बार चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है

603 वर्ग किमी के एरिया वाले मुंबई शहर में 92 अरबपति हैं, जबकि बीजिंग के 16,000 वर्ग किमी में 91 अरबपति हैं

अब बात पूरे India और China की करें...तो चीन में 814 बिलेनियर रहते हैं, जबकि भारत में 271 बिलेनियर हैं

दुनिया में अब 119 अरबपतियों के साथ न्यूयॉर्क शहर पहले नंबर पर है, दूसरे नंबर पर लंदन है, जहां 97 बिलेनियर रहते हैं.