पहली बार देखिए इंसान के सबसे पुराने पूर्वज का 3D चेहरा, जानें कितने लाख साल पुराना है?

पश्चिमी देशों में मानव जीवन को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते हैं, ऐसा कहा जाता है कि मौजूदा समय के इंसान पहले गोरिल्ला जैसे होते थे

अफ्रीकी देश मोरक्को की राजधानी रबात में कुछ वैज्ञानिकों ने पहली बार मानव के सबसे पुराने ज्ञात पूर्वज का 3d चेहरा बनाने का दावा किया है 

इस तस्वीर में आप सबसे पुराने मानव का 3D फेस देख रहे हैं 

वैज्ञानिकों का कहना है कि मोरक्को के जेबेल इरहृद में इसकी खोपड़ी 1960 में मिली थी

2017 में रिसर्च के बाद यह कहा गया कि यह मानव की खोपड़ी 3 लाख वर्ष पुरानी है

इससे पहले, अफ्रीका के ही एक और देश इथियोपिया के ओमो किबिश में ऐसी ही खोजबीन हुई थी

इथियोपिया में 1.95 लाख वर्ष पहले रहने वाले होमो सेपियंस को इंसान का सबसे पुराना पूर्वज माना गया था

हालांकि, भारतीय पौराणिक इतिहास मानव-जीवन से जुड़े तथ्यों को पश्चिमी और अफ्रीकी देशों से अलग बताता है, हमारे यहां कहा जाता है कि इंसान का शरीर हमेशा से ऐसा ही है