हज करने मक्का गए इतने भारतीय मुसलमानों ने गंवाई जान, नहीं झेल पाए गर्मी

हज को जाने वाले भारतीय मुस्लिमों को सऊदी अरब के मक्का में प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि इस साल हज करने मक्का गए 98 भारतीयों की मौत हो गई है

विदेश मंत्रालय ने 21 जून को सभी भारतीय मुस्लिमों की मौत का कारण उनमें बीमारी और ज्यादा उम्र को बताया

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हर साल काफी संख्या में मुसलमान हज यात्रा पर जाते हैं.. इस साल 1,75,000 मक्का गए

हालांकि, हज करने के लिए सऊदी अरब जाने वाले लोगों को वहां तेज गर्मी के कारण जान गंवानी पड़ रही है

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन दिनों मक्का में बहुत गर्मी पड़ रही है, वहां लोग हीट वेव के भी शिकार हो रहे हैं

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पिछले साल भी 187 भारतीय नागरिकों की हज यात्रा के दौरान मौत हो गई थी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हज पर मक्का में गए अब तक 10 देशों के 1081 हज यात्रियों की मौत हो चुकी है

अरब प्रायद्वीप में भीषण गर्मी के बीच मक्का में 17 जून को तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था..जो अब भी काफी ज्यादा है