लगभग सभी देशों के राष्ट्रीय पशु उस देश की विरासत, संस्कृति और मूल्यों को रिप्रेजेंट करते हैं.

राष्ट्रीय जानवरों को अक्सर उनके विशिष्ट गुणों और विशेषताओं के लिए चुना जाता है जो देश की परंपराओं, इतिहास और प्राकृतिक संसाधनों का उदाहरण हैं. 

लेकिन क्या आप दुनिया के एक ऐसे देश के बारे में जानते हैं जो अपने ही राष्ट्रीय जानवर को दूसरे देशों से आयात करता है. आइए यहां जानते हैं इसके बारे में -

आज हम बात कर रहे हैं सऊदी अरब की जिसका राष्ट्रीय पशु ऊंट  है.

आपको जानकर हैरानी होगी कि राष्ट्रीय पशु होने के बावजूद सऊदी अरब बड़ी तादाद में ऊंटों का आयात करता है. 

ऊंट को रेगिस्तान का राजा कहा जाता है. इनकी शारीरिक बनावट ऐसी होती है कि ये भीषण गर्मी में भी रेगिस्तान में रह सकते हैं 

सबसे खास बात यह है कि यह अपने गले में महीनों तक पानी रखते हैं जिसकी वजह से बिना पानी के कई दिनों तक आसानी से रेगिस्तान में रह सकते हैं.

सऊदी अरब में ऊंट का दूध और मांस वहां के लोगों के डाइट का बड़ा हिस्सा है, जिसे लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. 

सऊदी अरब ऊंटों का आयात ऑस्ट्रेलिया से करता है. ऐसा माना जाता है कि ऑस्ट्रेलियाई ऊंटों की नस्ल सऊदी ऊंटों की तुलना में बेहतर होती है.