क्यों पेरिस ओलंपिक 2024 में नहीं खेल रही है भारतीय महिला हॉकी टीम?

भारत ओलंपिक इतिहास में सबसे सफल हॉकी राष्ट्र है, जिसने 12 पदक जीते हैं: आठ स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य.

हालांकि, पेरिस ओलिंपिक 2024 में केवल पुरुष हॉकी टीम ही खेलती हुई नजर आएगी.

टोक्यो ओलंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है.

एशियाई खेल और ओलंपिक क्वालीफायर्स दोनों ही प्रतियोगितओं में महिला हॉकी टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया जिस कारण टीम पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने में असफल रही.

एशियाई खेल, जो पेरिस 2024 ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए भारतीय हॉकी टीमों के लिए पहला मौका था, भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में चाइना से 4-0 से हार गई.

इस हार के कारण उन्हें पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए सीधे प्रवेश से वंचित होना पड़ा, जो एशियाई खेलों 2023 के पुरुष और महिला हॉकी टूर्नामेंट के विजेताओं के लिए आरक्षित था.

इस हार के बाद, भारतीय महिला हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए जनवरी 2024 में रांची में आयोजित एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर में शीर्ष तीन में जगह बनाने की जरूरत थी.

लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम यह हासिल करने में असमर्थ रही और कांस्य पदक के मैच में जापान से 1-0 से हार के साथ उसका अभियान समाप्त हो गया.