अगर भारत के राष्ट्रिय खेल की बात की जाए तो अधिकतर लोगों के दिमाग में हॉकी का दृश्य बनता होगा. लेकिन क्या आपको पता है कि भारत का कोई राष्ट्रीय खेल नहीं है?

अगर कोई एक खेल है जिसने भारत को ओलंपिक में सबसे अधिक सम्मान दिलाया है, तो वह है फील्ड हॉकी.

ओलंपिक खेलों के इतिहास में भारत ने जो 10 स्वर्ण पदक जीते हैं, उनमें से 8 पदक अकेले हॉकी में आए हैं.

एक समय में इस खेल में भारत की पकड़ इतनी मजबूत थी कि भारतीय हॉकी टीम ने 1928 से 1956 के बीच लगातार छह ओलंपिक स्वर्ण पदक जीत चुकी है.

भारतीय हॉकी के इस गौरवशाली इतिहास के कारण ऐसा माना जाता था कि फील्ड हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है.

लेकिन वर्ष 2020 में खेल मंत्रालय ने इस दावे को गलत बताया और पुष्टि की कि भारत सरकार ने किसी भी खेल को राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं किया है.

2020 में, महाराष्ट्र राज्य के धूले जिले के एक स्कूल शिक्षक ने सरकार के पास RTI दायर कर यह जानना चाहा कि हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल कब घोषित किया गया था.

खेल मंत्रालय ने इस RTI के जवाब में कहा, “सरकार ने किसी भी खेल को देश का राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं किया है, क्योंकि सरकार का उद्देश्य सभी लोकप्रिय खेल विधाओं को प्रोत्साहित करना है.”