आखिर किसे और क्यों कहा जाता है यूरोप का भारत? नाम सुन नहीं होगा यकीन

भारत की खूबसूरती बेमिसाल है, जहां हर धर्म, जाति, संप्रदाय के लोग मिलजुलकर रहते हैं. 

लेकिन क्या आपको पता है, पृथ्वी पर एक दूसरा भारत भी है. जी हां, यूरोप के एक देश को यूरोप का भारत कहा जाता है. 

आपको जानकर हैरानी होगी कि इटली को यूरोप का भारत कहा जाता है. साथ ही वहां बहने वाली पो नदीं को इटली की गंगा कहा जाता है. 

दुनिया में लगभग 195 देश हैं, जो कई मायनों में एकदूसरे से बिल्कुल अलग हैं. लेकिन इटली और भारत में कई समानताएं हैं, जिसकी वजह से उसे यूरोप का भारत भी कहा जाता है.

भारत की तरह ही इटली भी एक कृषि प्रधान देश है. आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के मुताबिक भारत की 42.3% आबादी के रोजगार का मुख्य केंद्र कृषि है. इटली में भी कृषि रोजगार का मुख्य कारण है.

इसके अलावा इटली की ऐतिहासिक संस्कृति भारत से मिलतीजुलती है. इटली और भारत दोनों प्राचीन सभ्यताएं हैं जिनकी सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध हैं.

भारत और इटली का रिश्ता लगभग 2000 साल से भी ज्यादा पुराना है. दोनों देशों के लोग एकदूसरे को लंबे समय से जानते हैं, आपस में बातचीत करते हैं और व्यापार भी करते हैं.

इटली के आल्प्स पर्वत की तुलना भारत के हिमालय से की जाती है, साथ ही वहां की पो नदी को गंगा कहा जाता है.

वर्तमान में भी इटली और भारत के बीच बेहद गहरे रिश्ते हैं. चाहे वो व्यापारिक हो, व्यवहारिक हो या राजनीतिक रिश्ता हो.