Drake Passage की कहानी, समंदर में यहां बन गया जहाजों का कब्रिस्तान, इधर आने से डरते हैं कप्तान

क्‍या आपने ड्रेक पैसेज के बारे में सुना है? शायद नहीं सुना होगा! आज हम आपको इसके बारे में तस्‍वीरों के साथ वेबस्‍टोरी में बताएंगे

Drake Passage समुद्र में एक इलाका है, जो हमारी पृथ्वी पर दक्षिण अमेरिका के केप हॉर्न और अंटार्कटिका के साउथ शेटलैंड द्वीपों के बीच में पड़ता है

Drake Passage की खोज 1578 में की गई थी, ये वो इलाका है, जिस तरफ से जाने वाले समुद्री जहाजों के डूबने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है

Drake Passage का नाम सर फ्रांसिस ड्रेक के नाम पर रखा गया था, जो एक समुद्री खोजकर्ता थे, उन्होंने 1578 में दक्षिणी सागर की अपनी यात्रा के दौरान इसे खोजा था

Drake Passage को समुद्री जहाजों का कब्रिस्तान तक कहा जाता है, क्‍योंकि वहां जहाजों का कब्रिस्तान बन गया, इसलिए जहाजों के कप्तान अब उधर नहीं जाते

पश्चिमी देशों की मीडिया के अनुसार, ये अमेरिका का सामरिक जलमार्ग है, जो अटलांटिक महासागर एवं प्रशांत महासागर को एक साथ जोड़ने का काम करता है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Drake Passage बड़े एरिया में फैला है, जो लगभग 800 किलोमीटर के दायरे में है, और इसकी गहराई 3,400 से 4,800 मीटर है

इस रास्ते 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती हैं, यहां के मौसम का अचानक से बदलते रहना भी खतरनाक साबित होता है

कहा जाता है कि ड्रेक पैसेज तब खुला, जब अंटार्कटिका प्लेट टेक्टोनिक्स की वजह से दक्षिण अमेरिका से अलग हो गया था

अब तक यहां 500 से ज्यादा जहाज डूब चुके हैं, और उनका मलबा समंदर की गहराई में समा गया है