क्या आप जानते हैं भारत में किस राज्य की राजभाषा है संस्कृत? यहां जान लीजिए 

संस्कृत भाषा अब धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है. किताबों के कुछ पन्नों तक सीमित ये भाषा कभी भारत के बुद्धिजीवियों की भाषा हुआ करती थी. 

उस दौर में इसे ज्ञान की भाषा कहा जाता था. लेकिन अब इस भाषा को लेकर बहुत कम लोग उत्साहित दिखते हैं. 

भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कुल 22 भाषाओं का जिक्र किया गया है. इस सूची में संस्कृत भाषा का भी जिक्र है. 

अंग्रेजी की होड़ में लोग संस्कृत को भूल गए हैं. लेकिन अब धीरे-धीरे लोगों में अपनी इस ज्ञान की भाषा को लेकर जागरूकता बढ़ रही है. 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में दो राज्य ऐसे भी हैं जहां पर संस्कृत को राजभाषा माना जाता है. 

बता दें, भारत के उत्तराखंड राज्य की राजभाषा संस्कृत है. उत्तराखंड राजभाषा अधिनियम 2009 के अंतर्गत संस्कृत को राज्य की दूसरी राजभाषा के रूप में घोषित किया गया है. 

उत्तराखंड भारत का पहला राज्य है जिसने संस्कृत को अपनी दूसरी आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी है. 

उत्तराखंड में यह निर्णय 2010 में लिया गया था. इसके पीछे मुख्य उद्देश्य संस्कृत भाषा को पुनर्जीवित करना और उसके अध्ययन और प्रयोग को बढ़ावा देना था.

वहीं हिमाचल प्रदेश भी ऐसा राज्य है जहां पर संस्कृत आधिकारिक रूप से राजभाषा है. 

2019 में हिमाचल प्रदेश सरकार ने संस्कृत को दूसरी आधिकारिक भाषा बनाने का फैसला किया था. ऐसा करने वाला वो भारत का दूसरा राज्य है.