आखिर कहां बना है आपकी जेब में रखा पड़ा सिक्का? जानें कैसे करें उसकी पहचान

जीवन की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसों का होना सबसे जरूरी होता है. पैसों के बिना जीवन की बेसिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल है.

भारतीय करेंसी में रूपया चलता है. वहीं रूपये में भी भारत में सिक्का और नोट का चलन है. कुछ छोटे रूपये के सिक्के बाजार में आसानी से मिल जाते हैं. 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिक्का कैसे बनता है और सिक्का कहां पर बनता है और इसकी पहचान कैसे की जाती है.   

सबसे पहले आपको बता दें कि भारत में बनने वाले सिक्के टकसाल में बनाए जाते हैं. अब आप पूछेंगे कि यह टकसाल क्या होता है. 

ऐसे में बता दें कि टकसाल वह सरकारी कारखाना है, जहां सरकार के आदेश पर और बाजार की मांग को देखते हुए सिक्कों को ढाला यानी बनाया जाता है. 

इस समय पूरे भारत में कुल 4 टकसाल हैं, जो नोएडा, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता में स्थित हैं. हर एक टकसाल में बनने वाले सिक्कों की अपनी एक अगल पहचान होती है. 

आप इन सिक्कों पर बने एक खास निशान को देखकर आसानी से बता सकते हैं कि वह सिक्का भारत के किस टकसाल में बना है.

बता दें कि हर सिक्कें पर लिखे ईयर के नीचे एक खास तरह का निशान बना होता है, जिसे देखकर आप यह पता लगा सकते हैं कि आखिर वह सिक्का भारत के किस शहर यानी टकसाल में बना है.

दरअसल जिस सिक्के पर Dot का निशान बना होता है, वह सिक्का नोएडा के टकसाल में बना होता है.

इसी तरह से जिस सिक्के के नीचे Diamond का शेप बना होता है, वह सिक्का मुंबई के टकसाल में बना होता है. 

इसी प्रकार आपको जिन सिक्कों पर Star का शेप बना दिखे, तो आप समझ जाना कि वह सिक्का हैदराबाद के टकसाल में बना है. 

अब आपको जिन सिक्कों पर कोई निशान या शेप बना न दिखे, तो आपको समझ जाना चाहिए कि उस सिक्के को कोलकाता के टकसाल में बनाया गया है.