आखिर सफेद रंग के ही सूट क्यों पहनते हैं Astronaut? क्या आपको है पता

आपने अक्सर अंतरिक्ष यात्रियों को सफेद सूट पहने देखा होगा. अंतरिक्ष यात्री हमेशा सफेद सूट पहनकर ही अंतरिक्ष की यात्रा पर जाते हैं. 

क्या आपने कभी सोचा कि आखिर अंतरिक्ष यात्री सफेद सूट पहनकर ही स्पेस में क्यों जाते हैं? चलिए इस वेब स्टोरी में आपको बताते हैं.

दरअसल, धरती और अंतरिक्ष के तापमान में काफी अंतर होगा. अंतरिक्ष में कहीं पर ज्यादा ठंड होती है तो कहीं पर कम.

सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह शुक्र है, जिसका तापमान 243 डिग्री सेल्सियस के अधिक रहता है. 

सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह यूरेनस है जिसका न्यूनतम तापमान -224 डिग्री सेल्सियल होता है.

चूंकि, सफेद रंग अंतरिक्ष यात्री को अधिक गर्म होने से बचाता है इसलिए अंतरिक्ष यात्री सफेद सूट पहनकर अंतरिक्ष में जाते हैं. 

दरअसल, सफेद रंग सूर्य की किरणों को तेजी से परावर्तित करता है. इसके अलावा यह पराबैंगनी किरण से भी बचाता है. 

पराबैंगनी किरण स्किन के लिए काफी हानिकारक होती है. पराबैंगनी किरणों को भी सूर्य की किरणें तेजी से परावर्तित करती हैं.

अंतरिक्ष में काफी अंधेरा रहता है. ऐसे में सफेद सूट में अंतरिक्ष यात्री आसानी से नजर आते हैं.