अब तक भारत के 28 राज्यों में महिला मुख्यमंत्री रही हैं. हाल ही में अब दिल्ली में आतिशी मुख्यमंत्री पद की कमान संभाल रही हैं. 

वहीं कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह हरियाणा में कांग्रेस का सीएम फेस हो सकती हैं. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि आखिर भारत के कौन-कौन से ऐसे राज्य हैं जहां अभी तक महिला सीएम नहीं बनी हैं.

आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश के वर्तमान सीएम एन चंद्रबाबू नायडू हैं. इस राज्य में अब तक कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं बनी है.

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में भी कोई महिला अब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठी.

हरियाणा यूं तो इस राज्य ने देश कई महिला पहलवान दिए, लेकिन अब तक यहां से कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं बनी. 

अरुणाचल प्रदेश इसी तरह से पूर्वोत्तर के सीमावर्ती राज्य अरुणाचल प्रदेश में प्रमुख राजनीतिक पार्टी में महिलाओं की संख्या कम ही है. यहां भी अब तक किसी महिला ने मुख्यमंत्री पद की कमान नहीं संभाली. 

झारखंड झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव हैं, लेकिन अब तक वहां कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं बनीं.

मेघालय मेघालय भी उन राज्यों की लिस्ट में शामिल हैं, जहां अब तक कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं रही है. 

मणिपुर मणिपुर में भी कभी महिला मुख्यमंत्री नहीं रही है, क्योंकि यहां की राजनीति हमेशा से जातीय संघर्षों और सामाजिक उथल-पुथल से प्रभावित रही है. 

त्रिपुरा और सिक्किम इसके साथ ही भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में से एक त्रिपुरा ने भी कभी महिला मुख्यमंत्री का नेतृत्व नहीं देखा. सिक्किम का नाम भी स्टेट विद नौ विमेन सीएम लिस्ट में शामिल है. 

मिजोरम मिजोरम  में भी कोई महिला सीएम अब तक नहीं रही हैं.

उत्तराखंड वहीं, देवभूमि उत्तराखंड में भी आज तक कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं रही है.

तेलंगाना दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना में भी अभी कोई महिला सीएम नहीं रही हैं. 

कर्नाटक कर्नाटक में भी कोई महिला अब तक सीएम की कुर्सी तक नहीं पहुंची

हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश में सियासत में हमेशा से पुरुषों का दबदबा रहा है, इसी कारण महिलाओं को अभी तक सीएम पद पर नेतृत्व करने का मौका नहीं मिला.

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में भी अब तक कोई महिला मुख्यमंत्री पद पर नहीं बैठी.