हम सभी सोशल मीडिया पर हर रोज सैकड़ों तस्वीरें छपी देखते हैं. इनमें आम लोगों से लेकर खास सभी की तस्वीरें होती हैं. 

लेकिन अब दुनिया में ऐसा देश होने वाला है जहां पर जिंदा चीजों की तस्वीरें नहीं छपेंगी. आइए जानते हैं क्या है इसका मामला 

अफगानिस्तान में तालिबान नैतिकता मंत्रालय ने नैतिकता मंत्रालय (Taliban) ने समाचार मीडिया पर सभी जीवित चीजों की तस्वीरें प्रकाशित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. 

मंत्रालय के प्रवक्ता सैफुल इस्लाम खैबर ने घोषणा पर पत्रकारों को बताया गया है कि यह कानून पूरे अफगानिस्तान में इसे धीरे-धीरे लागू किया जाएगा.

यह हाल ही में तालिबान सरकार द्वारा इस्लामी कानून की उनकी सख्त व्याख्याओं को औपचारिक रूप देने वाले कानून की घोषणा के बाद आया है.

उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत लोगों को बताया जाएगा कि जीवित चीजों की तस्वीरें इस्लामी कानून के खिलाफ हैं. इसका पालन करने के लिए उन्हें समझाने की कोशिश की जाएगी.

अफगानिस्तानी मीडिया पर लगाए गए बैन में कई सारी चीजें शामिल हैं, जैसे जीवित चीजों की तस्वीरों का प्रकाशन बंद करना. 

इसके साथ ही इस्लाम का मजाक या अपमान करने से मीडिया आउटलेट्स को रोकना. इस्लामी कानून का खंडन न करने का आदेश आदि शामिल है. 

हालांकि नए कानून के पहलुओं को अभी तक सख्ती से लागू नहीं किया गया है. तालिबान अधिकारी नियमित रूप से सोशल मीडिया पर लोगों की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं.