Rule of law Index: दुनिया के इन देशों की कानून व्यवस्था है सबसे अच्छी, भारत इस नंबर पर

दुनिया के कई देशों में मजबूत और प्रभावी कानून व्यवस्था की वजह से नागरिक सुरक्षित महसूस करते हैं, और यह विकास व शांति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ मानी जाती है.

World Justice Project के Rule of Law Index के अनुसार, कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली की गुणवत्ता के मामले में कई यूरोपीय देश शीर्ष पर हैं.

1. Denmark: यहां कानून का सख्ती से पालन होता है, जिससे नागरिक सुरक्षित महसूस करते हैं. सरकारी संस्थाएं जवाबदेही से काम करती हैं, अपराध दर कम है, और मानवाधिकारों का सम्मान होता है.

2. Norway: इस देश की सरकार पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त है, जबकि पुलिस और न्यायपालिका निष्पक्षता से काम करते हैं, जिससे न्याय का पूर्ण सम्मान होता है.

3. Finland: इस देश की कानून व्यवस्था विश्व में बेहतरीन मानी जाती है. यहां कानून का सख्ती से पालन होता है, प्रशासन पारदर्शी है, और नागरिकों को कानूनी अधिकारों की पूरी जानकारी दी जाती है.

4. Sweden: सरकारी संस्थान निष्पक्षता और पारदर्शिता से काम करते हैं, जिससे यहां के नागरिकों को ऊंची सुरक्षा और सख्त कानून व्यवस्था मिलती है.

5. Germany: जर्मनी की न्याय प्रणाली निष्पक्षता, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार-मुक्त मानी जाती है. यहां मानवाधिकारों का सम्मान और कानून का प्रभावशाली अनुपालन होता है.

इसके अलावा लक्सेम्बर्ग, नीदरलैंड्स, आयरलैंड और एस्तोनिया जैसे देश भी कानून व्यवस्था के मामले में बेहतरीन माने जाते हैं.

भारत Rule of Law Index में 79वें स्थान पर है. यहां पर न्याय प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है, लेकिन सरकार और संस्थाएं इसे बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं.