शर्मिष्ठा पनौली कौन हैं? जिनकी इंस्ट्राग्राम पोस्ट से मचा बवाल
कोलकाता पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम ने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को गिरफ्तार किया है.
शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें अपनी गिरफ्तारी के तरीके को लेकर डेमोक्रेसी पर सवाल उठा रही है.
वीडियो में वो गिरफ्तारी के बाद रोती भी नजर आ रही है. शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी के बाद कोलकाता पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले गई और कोर्ट में पेश किया.
कोर्ट ने शर्मिष्ठा पनोली को 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने शर्मिष्ठा से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की थी जिसे कोर्ट से नामंजूर कर दिया.
शर्मिष्ठा पनोली पुणे की लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है. वह इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भी है. शर्मिष्ठा के सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है.
शर्मिष्ठा के फॉलोवर्स में एक पाकिस्तान से भी है. इस पाकिस्तानी फॉलोअर ने पहलगाम हमले के बाद शर्मिष्ठा से सवाल पूछा था. साथ ही पहलगाम हमले के आतंकियों का बचाव कर रहा था.
आरोप है कि शर्मिष्ठा ने ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था. इस वीडियो में उसने एक विशेष धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.
शिकायत मिलने के बाद कोलकाता पुलिस ने मामला दर्ज किया. जिसके बाद पुलिस ने शर्मिष्ठा और उसके परिवार को नोटिस भेजा, लेकिन वे फरार हो गए.
विवाद बढ़ने के बाद शर्मिष्ठा ने अपना वीडियो डिलीट किया और माफी भी मांगी लेकिन तब तक कोलकाता पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी थी.