जामुन जिसे जुबली फ्रूट भी कहा जाता है अपने मीठे और खट्टे स्वाद के लिए लोकप्रिय है. इसका स्वाद भले ही मीठा हो लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है जिससे ये शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता.

जामुन में मौजूद फाइबर कब्ज को दूर रखता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है. 

जामुन में भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है जो आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करता है और संक्रमणों से बचाने में मदद करता है. 

इस छोटे से फल में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की धड़कनों को दुरुस्त रखते हैं और हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित करते हैं. 

जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ती उम्र के असर को कम करते हैं. इसमें आयरन और विटामिन्स बालों को मजबूत बनाते हैं और त्वचा को निखारते हैं. 

जामुन में लगभग 84 प्रतिशत पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और गर्मी में ठंडक देता है.

जामुन में पाए जाने वाले तत्वों में सूजन रोधी गुण होते हैं जो गठिया जैसी बीमारियों में जोड़ों के दर्द को कम कर सकते हैं. 

जामुन के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लीवर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और सूजन को कम करते हैं. 

जामुन में मौजूद आयरन और फ्लावोनाइड्स खून को शुद्ध करते हैं और हीमोग्लोबिन बढ़ाते हैं. 

आयरन की मात्रा ज्यादा होने के कारण जामुन एनीमिया की समस्या को दूर करता है और शरीर को ऊर्जावान बनाता है.