बकरीद पर बकरा खरीदते समय न करें ये गलतियां, वरना कुर्बानी हो सकती है नामंजूर

इस्लाम धर्म मानने वालों के लिए ईद-उल-अजहा काफी खास ईद के तौर पर मानी जाती है. अभी इस साल ईद को आने में सिर्फ एक ही दिन बचे हैं. 

लोग जहां बाजारों में बाकी सब चीजों की खरीदारी के लिए निकल रहे हैं, तो वहीं इस ईद से जुड़ी एक खास मान्यता को पूरा करने के लिए लोग दिल्ली की बकरा मंडियो में कुर्बानी के लिए बकरा खरीदने के लिए आ रहे हैं.

लेकिन क्या आपको मालूम है की कुर्बानी के लिए बकरा या बकरी खरीदते वक्त किन चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. 

इस्लाम धर्म के मुताबिक अगर बकरा या बकरी खरीदते वक्त कुछ खास चीजों का ध्यान न रखा जाए, तो कुर्बानी कबूल नहीं होती है और इन्हीं सब चीजों के बारे में आज हम आपको इस लेख के माध्यम से डिटेल में बताने जा रहे हैं.

यदि आप मंडी में आते हैं, तो सबसे पहले बकरा या बकरी खरीदते वक्त आपके लिए उनके आगे के दो दांत देखना बेहद जरूरी है वह दोनों दांत सही होने चाहिए और पूरे होने चाहिए.

वहीं अगर बकरा या बकरी के पहले से ही सींग नहीं है तब तो कोई बात नहीं है. लेकिन अगर बकरा या बकरी के सिंह काटे गए हैं यां फिर टूटे हुए हैं तो इस हाल में भी ऐसे बकरा या बकरी नहीं लेने चाहिए. 

बकरा या बकरी किसी भी तरह से किसी बीमारी से पीड़ित नहीं होने चाहिए ना ही वह लंगड़े होने चाहिए. लेकिन यदि अगर कोई बकरी के पेट में बच्चा है, तो उसकी कुर्बानी नहीं करनी चाहिए.

छोटी-मोटी खरोच या फिर किसी भी बकरा या बकरी का हल्का सा अगर कान कटा है, तो उसकी कुर्बानी हो जाएगी. मगर यह खरोच या फिर कान कटा बेहद ज्यादा नहीं होना चाहिए.

मंडी में अगर आप आते हैं, तो आपको यहां उन लोगों से भी बचना चाहिए जो कि आपको किसी भी तरह का कोई खराब जानवर बेचना चाहते हैं या फिर आपसे किसी भी तरह की कोई ठगी करना चाहते हैं.