क्या है एपस्टीन मामला? जिसने ट्रंप-मस्क की दोस्ती में डाली दरार
दरअसल स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच इन दिनों भारी तनाव चल रहा है.
आपको बता दें की ये खींचतान एलन मस्क के सोशल मीडिया एक्स के पोस्ट से शुरू हुई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप का नाम एपस्टीन की फाइलों में होने की वजह से अभी तक वो सार्वजनिक नहीं हुई.
ट्रंप का जवाब, बजट में अरबों डॉलर बचाने का सबसे आसान तरीका है एलन की सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट्स को समाप्त करना है.
जिसका एलन ने धमकियाना अंदाज में जवाब देते हुए कहा, राष्ट्रपति द्वारा मेरे सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स को रद्द करने की घोषणा के बाद, स्पेसएक्स अब अपने ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू करेगा.
असल में ये मामला जेफ्री एपस्टीन से जुड़ा हुआ है, जो वित्तीय कारोबारी होने के साथ एक यौन अपराधी भी था.
जेफ्री के खिलाफ कई नाबालिग और शक्तिशाली व्यक्तियो के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप हैं.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एपस्टीन मामले में कई अदालती कागजों में ट्रंप का नाम आ चुका है.