Chenab Rail Bridge पर PM मोदी ने लहराया तिरंगा, विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज जम्मू-कश्मीर के एक दिवसीय दौरे पर पर हैं, जहां उन्होंने रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया. 

प्रधानमंत्री ने पुल का उद्घाटन करने के बाद कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 

इससे पहले पीएम मोदी ने पुल का निरीक्षण किया और इसे बनाने वाले इंजीनियरों और कामगारों से मुलाकात की.

पीएम मोदी ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद पुल पर हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे. जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं. 

पीएम मोदी हाथ में तिरंगा लेकर चिनाब ब्रिज पर चलते हुए नजर आए. ये बुलंद भारत का एक अद्भुत नजारा था. 

इसके बाद उन्‍होंने कटरा से श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.

चिनाब ब्रिज, जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज है, भूकंपीय क्षेत्र पांच में स्थित है. यह ब्रिज दो पहाड़ों के बीच बना है, जहां तेज हवाओं की वजह से विंड टनल फिनोमेना देखा जाता है. 

इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए, ब्रिज को 260 किलोमीटर प्रति घंटा की हवा की गति का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है.

चिनाब पुल, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज, कश्मीर घाटी को पूरे भारत से हर मौसम में रेल संपर्क प्रदान करेगा और कटरा-श्रीनगर यात्रा का समय कम करेगा.