7 जून को बनने वाला है ये दुर्लभ योग, इन राशियों पर पड़ेगा खास असर

शुक्र ग्रह को धन-संपति का कारक माना जाता है और शनि को न्याय का देवता माना जाता है. ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है.

ज्योतिष के अनुसार, 7 जून से शुक्र और शनि केवल 30 डिग्री के कोण पर रहकर एक विशेष कोणीय योग बना रहे हैं. यह दुर्लभ योग आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है.

ज्योतिष शास्त्र में इसे शुक्र और शनि का व्दादश योग कहा गया है, जो तब बनता है जब एक ग्रह कुंडली के दूसरे भाव में, और दूसरे ग्रह के बारहवें भाव में स्थित रहता है इस योग का निर्माण कुछ राशियों के लिए लाभकारी माना जा सकता है.

मेष राशि के लोगों के लिए यह लकी साबित होगा. आर्थिक स्थिति में निवेश के लिए अच्छा समय है. आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी.

कन्या राशि वालों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा. सारे अटके हुए काम पूरे होंगे. पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी.

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं. इस राशि के लोगों के लिए यह योग बेहद खास और फलदायी होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार  और मानसिक संतुलन भी ठिक होगा.

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा. जीवन में खुशियां दस्तक दे सकती हैं. करियर में सफलता हासिल होगी. व्यापार में नई डील्स बनने की संभावना है.