सिद्धू मूसेवाला के बर्थडे पर उनके पेरेंट्स का खास तोहफा, फैंस की भी आंखें हुई नम

सिद्धू मूसेवाला – महज  एक नाम नहीं, बल्कि जज़्बात है...आज भी वो कई लोगों की दिलों की धड़कनों में ज़िंदा है..वो इस दुनियाँ से चला गया... लेकिन उसकी आवाज़ आज भी गूंजती है.

सिद्धू मूसेवाला एक पंजाबी सिंगर था, आज उसका जन्मदिन है.11 जून की तारीख… ये उस लीजेंड की याद है, जो आज भी ज़िंदा है –हमारी धड़कनों में, हमारे गानों में.

सिद्धू मूसेवाला आज भले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी परंपरा को ज़िंदा रखा है उनके परिवार ने और एक नहीं, बल्कि तीन-तीन नए गानों के साथ

सिद्धू मूसेवाला के नाम से आए - नील, ट्रिपल जीरो 8 और टेक नोट्स इन तीनों गानों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया.

इंटरनेट पर आते ही हर गाना सीधे लोगों के दिल में उतर गया और रिलीज़ होते ही धमाल मचाने लगा.

इन गानों के सामने आने के बाद से लाखों फैन्स की आंखें नम हो गईं…सिद्धू के फैंस अब इन गानों को लेकर भर भरकर कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सिद्धू आज भी हमारे साथ हैं.

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला  के 3 गानों की एल्बम "मूसे प्रिंट" रिलीज  होने पर लोग दिल से मूसेवाला परिवार की तारीफ कर रहे हैं, कि कैसे उन्होंने सिद्धू की विरासत को उसी जोश और इज़्ज़त के साथ आगे बढ़ाया.

सिद्धू की 3 गानों की एल्बम "मूसे प्रिंट" में 3 गाने हैं, जिनमें 0008, नील और टेक नोट्स शामिल हैं.

इसे लेकर पिता बलकौर सिंह ने कहा कि मौत से पहले बेटा खुद के, मेरे और अपनी मां के जन्मदिन पर गीत रिलीज करता रहा.

"मूसे प्रिंट" एल्बम को रिलीज करने के पीछे भी यही मकसद है कि सिद्धू का शुरू किया गया ये सिलसिला थमे न. अभी सिद्धू के जितने भी गाने रिकॉर्ड हैं, उन्हें धीरे-धीरे रिलीज किया जा रहा है.