निश्चय की दुल्हनिया रुचिका राठौर ने शादी के मौके पर लाल जोड़ा चुना, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आईं. नथ, माथापट्टी और हैवी नेकलेस ने उनके ब्राइडल लुक को और भी खास बना दिया.
सात फेरों के लिए रुचिका राठौर ने ऑरेंज कलर की सिल्क साड़ी को चुना, जिसमें वो बेहद ग्रेसफुल नजर आईं. उन्होंने अपनी ज्वेलरी भी उसी अंदाज में रखी, जो उनके लुक में रॉयल टच ला रही थी.
साड़ी के साथ रुचिका राठौर ने अपना मेकअप ग्लोइंग और मिनिमल रखा.न्यूड ग्लॉसी लिप्स, शिमरी आईशैडो और माथे पर सजी छोटी सी बिंदी ने उनके लुक को चार चांद लगा दिए.
रुचिका राठौर सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. इसमें वो इंडो-वेस्टर्न स्टाइल में साड़ी पहने नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने एक स्टेटमेंट बेल्ट के साथ स्टाइल कर मॉडर्न टच दिया है.
इस तस्वीर में रुचिका राठौर ऑफ-शोल्डर टॉप में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने जींस के साथ पेयर किया है. खुले बाल और सटल मेकअप उनके इस कैजुअल लुक को और भी क्लासी बना रहे हैं.
इस तस्वीर में रुचिका राठौर प्रिंटेड कॉटन सूट में नजर आ रही हैं. उन्होंने बड़े झुमके और व्हाइट दुपट्टे के साथ अपने ट्रेडिशनल लुक को बेहद ग्रेसफुल टच दिया है.