आखिर क्या लिखा ट्वीट में संजय कपूर ने निधन से कुछ घंटे पहले
संजय कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी. इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए- बेटी समायरा और बेटा कियान.
करिश्मा ने 2014 में तलाक की अर्जी दी और 2016 में उनका तलाक हो गया.
करिश्मा से शादी के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी.
आपको बता दें कि संजय कपूर ने मात्र 53 साल में अपना शरीर को त्याग दिया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया है.
यह दुखद घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में घटी, जहां वे पोलो खेल रहे थे. खेल के दौरान संजय अचानक मैदान पर गिर पड़े. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए.
संजय कपूर ने निधन से कुछ घंटे पहले एक ट्वीट भी किया था जोकि अब वायरल हो रहा है
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, "अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद खबर. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे".