क्या होता है May Day? हादसे से पहले पायलट ने ATC से क्यों बोला ये शब्द

May Day का मैसेज क्यों दिया जाता है और May Day पायलट कब बोलता है? तो चलिए जानते है इस बारे में

गुरुवार 12 जून की दोपहर अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 क्रैश हो गई.

प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे. जिसमें 230 पैसेंजर, 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर शामिल थे.

टेकऑफ होने के तुरंत बाद ही पायलट ने एयर ट्रैफिक सर्विस के पास एक मैसेज भेजा था.

पायलट ने तीन बार May Day,May Day,May Day कहा.

एटीसी ने जब प्रतिक्रिया दी तो पायलट ने कोई जवाब नहीं दिया.

मेडे एक फ्रेंच वर्ड है जिसका अर्थ होता है मेरी मदद करो.

जब कोई पायलट एटीसी को May Day की सूचना तीन बार दे तो इसका अर्थ है यह विमान खतरे में है.

इस खतरे में कुछ भी हो सकता है- जैसे विमान का इंजन फेल होना, विमान में आग लगना, प्लेन क्रैश होना या विमान से पायलट का नियंत्रण खत्म होना.

पायलट तीन बार May Day कहकर मदद की गुहार लगाता है.