क्या होता है ब्लैक बॅाक्स, Plane Crash के बाद भी कैसे रहता है सुरक्षित?
इसे "Black Box" कहा जाता है, लेकिन असल में इसका रंग नारंगी (Orange) होता है, ताकि हादसे की जगह पर इसे आसानी से ढूंढा जा सके.
यह बहुत ही मजबूत होता है, यह गंभीर आग, पानी में डूबने, और तेज़ टक्कर को सहन कर सकता है.
यह कम से कम 30 दिन तक पिंग (beep) सिग्नल भेजता है, जिससे समुद्र या मलबे में खोज करना आसान होता है.
ब्लैक बॉक्स आमतौर पर विमान के पिछले हिस्से (tail section)में लगाया जाता है, क्योंकि दुर्घटना में सबसे सुरक्षित हिस्सा वही होता है.
हवाई जहाज में Black Box एक सुरक्षा उपकरण होता है, जो किसी भी विमान हादसे के बाद जांच में मदद करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है.
Black Box असल में दो डिवाइस का सेट होता है CVR(Cockpit Voice Recorder)और FDR(Flight Data Recorder).
CVR पायलटों की बातचीत, अलार्म, इंजन की आवाज़, और दूसरे कॉकपिट के साउंड रिकॉर्ड करता है.
FDR विमान की उड़ान से जुड़ी तकनीकी जानकारी, जैसे ऊँचाई,गति , दिशा, दबाव, इंजन का तापमान आदि को रिकॉर्ड करता है.
अगर कोई विमान दुर्घटना का शिकार होता है, तो ब्लैक बॉक्स को खोज कर उसकी रिकॉर्डिंग से पता लगाया जाता है कि हादसे की असली वजह क्या थी. इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलती है.