प्लेन में क्यों होता है टरब्युलेंस? जानिए असली वजह
12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुआ प्लेन क्रैश, देशभर में मचा हड़कंप
गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 737 पैसेंजर विमान टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्
रस्त हो गया.
इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार 242 यात्रियों में से 241 की मौके पर ही मौत हो गई.
टेकऑफ के दौरान यह पहला हादसा नहीं है, इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं.
हवाई यात्रा के दौरान आपने भी कई बार टरब्युलेंस का अनुभव किया होगा.
तो आइए जानते हैं कि आखिर विमान में टरब्युलेंस क्यों होता है?
प्लेन में टरब्युलेंस आमतौर पर हवा की गति में अचानक बदलाव के कारण होता है.
जब कोई विमान उड़ान भर रहा होता है और अचानक तेज़ हवा उसके पंखों से टकराती है, तो उसमें झटके महसूस होते हैं. इसी स्थिति को टरब्युलेंस कहा जाता है.
टरब्युलेंस के कारण यात्रियों को कभी-कभी हल्के झटके महसूस होते हैं, जबकि कुछ मामलों में ये झटके काफी तेज़ भी हो सकते हैं.