क्या आपको पता है कि छत्तीसगढ़ का नाम छत्तीसगढ़ कैसे पड़ा.

छत्तीसगढ़ राज्य का गठन साल 2000 में हुआ था. यह तो आप सभी को पता होगा.

 लेकिन क्या आपको पता है कि छत्तीसगढ़ का नाम छत्तीसगढ़ कैसे पड़ा?

 राज्य के नाम के पीछे भी रोचक कहानी है.

मध्य प्रदेश से अलग होकर 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया था. राज्य का पौराणिक नाम वैसे तो कौशल राज्य है जिसे भगवान श्रीराम का ननिहाल कहा जाता है. 

यह नाम छत्तीसगढ़ के करीब 300 साल पहले गोंड जनजाति के शासन के दौरान मिला था. गोंड राजाओं के 36 किले थे. किलों को गढ़ भी कहते हैं. इस लिहाज से कहा जाता है कि इस कारण राज्य का नाम छत्तीसगढ़ पड़ा.

हालांकि छत्तीसगढ़ को छत्तीसगढ़ क्यों कहा जाता है इसके पीछे कई मत हैं.

हिंदी में छत्तीस यानी 36 और गढ़ अर्थात किला या फोर्ट होता है, इस कारण राज्य का नाम छत्तीसगढ़ पड़ा, प्राचीन काल में इसे दक्षिण कौसल कहा जाता था.

छत्तीसगढ़ का नाम मराठा काल में काफी लोकप्रिय हुआ था और पहली बार 1795 में अंग्रेजों के एक आधिकारिक दस्तावेज में छत्तीसगढ़ शब्द का इस्तेमाल किया गया था. कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ देवी मंदिर के 36 स्तंभों से इसका नाम छत्तीसगढ़ पड़ा है.